जनता की विधायक मैदान में—नेपानगर की लोकप्रिय विधायक मंजू दादू ने कार्यकर्ताओं के द्वार पहुंचकर जाना हाल-चाल, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की ली जानकारी”
जनता की विधायक मैदान में—नेपानगर की लोकप्रिय विधायक मंजू दादू ने कार्यकर्ताओं के द्वार पहुंचकर जाना हाल-चाल, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की ली जानकारी”
बुरहानपुर—नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय भाजपा विधायक मंजू दादू एक बार फिर अपने ज़मीनी और संवेदनशील जनसंपर्क को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नावरा मंडल के ग्राम केरपानी पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ता देवीदास महाराज एवं जीवन गोवर्धन के निवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक ने परिजनों से बातचीत कर उपचार की स्थिति जानी और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान विधायक मंजू दादू ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल लेते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इसके बाद विधायक ने ग्राम केरपानी सहित आसपास के क्षेत्रों में अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर पहुंचकर उनके हालचाल पूछे। सरल, सहज और आत्मीय व्यवहार के चलते विधायक का यह दौरा स्थानीय लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही वास्तव में जनता से जुड़े होते हैं।
विधायक के इस दौरे से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मक संदेश भी गया। जिलेभर में विधायक मंजू दादू के इस सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार की चर्चा हो रही है, जिसे जनसेवा और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं