नेपानगर रोड पर कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से नावथा के प्रकाश झोपे और कालू जमरे की दर्दनाक मौत, चालक फरार।
नेपानगर रोड पर कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से नावथा के प्रकाश झोपे और कालू जमरे की दर्दनाक मौत, चालक फरार।
रिपोर्ट नीलेश तायडे
बुरहानपुर–अंबाडा नेपानगर सड़क मार्ग पर अंबाडा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम नावथा निवासी प्रकाश सुपडु झोपे (उम्र 64 वर्ष) और कालू ओंकार जमरे (उम्र 46 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बुरहानपुर से अंबाडा की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं