A description of my image rashtriya news नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 74 प्रकरणों का हुआ निराकरण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 74 प्रकरणों का हुआ निराकरण



नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 74 प्रकरणों का हुआ निराकरण


नैनपुर - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडला के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को न्यायालय परिसर नैनपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में माननीय विवेकानंद त्रिवेदी, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्रृंखला न्यायालय नैनपुर एवं माननीय आदिल अहमद खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति नैनपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुनील तिवारी, अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ नैनपुर सहित संघ के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण, खण्डपीठ सदस्य, तहसील नैनपुर अंतर्गत बैंक एवं नगरपालिका नैनपुर के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु दो खण्डपीठों का गठन किया गया—

खण्डपीठ क्रमांक-21, पीठासीन अधिकारी माननीय श्री विवेकानंद त्रिवेदी की न्यायालय में कुल 14 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें ₹13,44,064 (तेरह लाख चौवालीस हजार चौसठ रुपये) की अवार्ड राशि पारित कर 32 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

वहीं खण्डपीठ क्रमांक-22, पीठासीन अधिकारी माननीय  आदिल अहमद खान, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड नैनपुर की न्यायालय में कुल 16 प्रकरणों का निराकरण कर ₹14,00,000 की अवार्ड राशि पारित की गई, जिससे 46 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त इस खण्डपीठ में 44 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण करते हुए ₹3,01,337 (तीन लाख एक हजार तीन सौ सैंतीस रुपये) की बकाया राशि की वसूली की गई, जिससे 44 लोगों को लाभ प्राप्त हुआ।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय प्रदान कर न्यायिक प्रक्रिय को सरल बनाया गया



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.