बिछिया बांध में तैरता मिला लापता युवक का शव
बिछिया बांध में तैरता मिला लापता युवक का शव
- सरगम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय राज झरिया 2 दिसंबर से था लापता
- पुलिस जांच में जुटी
मंडला . भुआ बिछिया के स्थानीय बांध में शनिवार शाम को एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिछिया थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बांध से बाहर निकलवाया। बताया गया कि शव की पहचान राज झरिया पिता राधे लाल झरिया उम्र 20 वर्ष, निवासी सरगम कॉलोनी, भुआ बिछिया के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राज झरिया बीते 2 दिसंबर की दोपहर लगभग 1 बजे घर से ऑनलाइन में कुछ काम कराने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह आज दिनांक तक घर वापस नहीं पहुंचा था।
बताया गया कि राज झरिया के लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे बांध में उसका शव तैरता हुआ मिला। बिछिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में पुलिस विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं