A description of my image rashtriya news मनरेगा कार्य से लौट रही महिला की संदिग्ध मौत, - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मनरेगा कार्य से लौट रही महिला की संदिग्ध मौत,

 


मनरेगा कार्य से लौट रही महिला की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका 

  • फस्र्ट एंड बॉक्स न होने पर परिजनों का हंगामा
  • पंचायत पर लापरवाही का आरोप

मंडला . जनपद पंचायत नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में मनरेगा कार्य से लौट रही एक महिला मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने ग्राम पंचायत पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल सहायता के लिए आवश्यक संसाधनों, जैसे कि फस्र्ट एड बॉक्स की अनुपलब्धता पर भी रोष व्यक्त किया।

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत देवरी में 5 दिसंबर को कंटूर कार्य चल रहा था, जिसमें लगभग 55 जॉब कार्ड धारक मजदूर उपस्थित थे। मजदूरों ने नियमानुसार पूरे दिन कार्य किया। शाम करीब 5 बजे जब सभी मजदूर कार्य समाप्त करके अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान समूह में शामिल एक महिला मजदूर अचानक लडख़ड़ाकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत को जिम्मेदार ठहराया। सूत्रों के अनुसार परिजनों का आरोप था कि पंचायत के पास फस्र्ट एड बॉक्स जैसी प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी, जिसकी वजह से समय पर कोई सहायता नहीं मिल पाई और महिला की जान चली गई।

पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया हार्अ अटैक से मृत्यु 

घटना की सूचना सरपंच पति द्वारा तत्काल टिकरिया पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटना का मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। टिकरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक आना पाया गया है। इस दुखद घटना ने मनरेगा कार्य स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल ध्यान देने की मांग की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.