A description of my image rashtriya news जगमंडल परिक्षेत्र में 15 दिन से बाघ का डेरा, ग्रामीणों में दहशत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जगमंडल परिक्षेत्र में 15 दिन से बाघ का डेरा, ग्रामीणों में दहशत

 


जगमंडल परिक्षेत्र में 15 दिन से बाघ का डेरा, ग्रामीणों में दहशत 

  • आधा दर्जन पशुओं का किया शिकार
  • ककैया बीट में मरार टोला के पास मूवमेंट
  • वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से किया मना

मंडला . वन मंडल परिक्षेत्र अंजनिया के जगमंडल ककैया बीट में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से एक बाघ की लगातार मौजूदगी दर्ज की जा रही है, जिससे स्थानीय मरार टोला गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ की हलचल गांव के समीप एक तालाब के आसपास एक ही जगह पर बनी हुई है, और उसके हमले से अब तक आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है।

अंजनिया जगमंडल परिक्षेत्र की रेंजर लतिका तिवारी ने ककैया बीट के अजगर दादर एरिया में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र वन क्षेत्र है और कान्हा नेशनल पार्क से सटा हुआ होने के कारण वन्यजीवों की साइटिंग आम है। बताया गया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए सुरक्षात्मक उपाय बताए जा रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों से स्पष्ट अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में जंगल की ओर न जाएं और बाघ को देखे जाने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।

रात में सुनाई देती है दहाड़ 

मरार टोला गांव के तालाब के समीप बाघ की उपस्थिति लगभग पंद्रह दिनों से बनी हुई है। ग्रामीण मनोज भांवरे, सुरेश पटेल, हरिओम पटेल, अंशुमन पटेल और राजेंद्र भांवरे समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बाघ के दहाडऩे की आवाज गांव तक सुनाई देती है, जिससे लोग रात में घर से बाहर नहीं निकल पाते और पूरा गांव सहमा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिसंबर की रात को बाघ ने छवि लाल भांवरे की एक भैंस को अपना शिकार बनाया। हमले के दौरान की एक तस्वीर बड़े दूरी से कैमरे में कैद की गई, जिसमें बाघ एक चट्टाननुमा पत्थर के नजदीक भैंस पर हमला करता दिख रहा है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जानवरों पर जानलेवा हमला 

बताया गया कि बाघ पिछले 15 से 20 दिनों में अब तक ग्रामीणों के आधा दर्जन से अधिक मूक जानवरों को जान से मार चुका है। तीन दिसंबर की रात को भैंस के शिकार के अलावा गत दिवस पहले विजय प्रकाश सैन की एक गाय और मंगल भांवरे की एक गाय की भी बाघ के हमले से मौत हो चुकी है। वन विभाग बाघ की मूवमेंट पर नजरें जमाए हुए है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.