A description of my image rashtriya news नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा आयोजित मिनी ओलंपिक शालेय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा आयोजित मिनी ओलंपिक शालेय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ



 खेल के मैदान में भी नैनपुर ने बढ़ाया मान


मिनी ओलंपिक शालेय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


50 फीट ऊँची मशाल बनी अनुशासन और ऊर्जा की प्रतीक


खेल जीवन को दिशा देता है – संपतिया उइके



नैनपुर।

रेल नगरी के रूप में देशभर में पहचान बना चुके नैनपुर ने अब खेल के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा आयोजित मिनी ओलंपिक शालेय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। गुलाबी ठंड के बीच बच्चों-बच्चियों का उत्साह और खेल भावना नगर के लिए गौरव का विषय बनी।

शुभारंभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



रिमोट से प्रज्वलित हुई 50 फीट ऊँची मशाल


प्रतियोगिता की शुरुआत 50 फीट ऊँची विशाल मशाल के रिमोट द्वारा प्रज्वलन के साथ की गई। यह मशाल तीन दिनों तक, समापन समारोह तक, निरंतर प्रज्वलित रहेगी। प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 1270 छात्र-छात्राएं, प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्तर तक, विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं।



खेलों से बनता है सशक्त और अनुशासित समाज

सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि नैनपुर रेल के क्षेत्र में पहले से अग्रणी है और अब खेल प्रतियोगिताओं में भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका परिषद नैनपुर एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर ऊर्जा प्रदान करते हैं, जो जीवन में सफलता की नींव रखते हैं। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।



अटल जी को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का लोकार्पण

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री  संपतिया उइके ने वार्ड क्रमांक 11 में शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बाद में वे सिंधी गुरुद्वारा पहुँचीं, जहाँ सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक मुद्दों पर संवाद किया और सहयोग का आश्वासन दिया।



शोक संतप्त परिवारों से की भेंट

व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मंत्री  उइके ने वार्ड क्रमांक 9 में शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.