A description of my image rashtriya news बुरहानपुर में आस्था का सैलाब,359वें प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह जी की शान में भव्य नगर कीर्तन, हजारों संगत हुई शामिल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर में आस्था का सैलाब,359वें प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह जी की शान में भव्य नगर कीर्तन, हजारों संगत हुई शामिल।


बुरहानपुर में आस्था का सैलाब,359वें प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह जी की शान में भव्य नगर कीर्तन, हजारों संगत हुई शामिल।

राजू सिंह राठौड़ 
9424525101,6260601991

बुरहानपुर जिले में सरबंस दानी साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का 359 वां प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में सिख संगत एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
नगर कीर्तन शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होता हुआ ऐतिहासिक पातशाही दशमी गुरुद्वारा साहेब, बुरहानपुर में संपन्न हुआ। इस दौरान गुरु महाराज की पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा चाय, पानी एवं नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई, वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प वर्षा कर गुरु महाराज की पालकी का स्वागत-सत्कार किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनमोहन बिंद्रा एवं गुरु सिख मॉल के डायरेक्टर रुपिंदर किर ने बताया कि
सरबंस दानी साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का 359वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहेब में तीन दिनों तक शब्द कीर्तन, कथा एवं 24 घंटे चलने वाला लंगर संगत एवं श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किया गया है।
गौरतलब है कि बुरहानपुर शहर में यह नगर कीर्तन 300 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर निकाला जा रहा है, जो यहां की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।
इतिहास साक्षी है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, यही कारण है कि नगर कीर्तन में सभी समाज वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 नगर कीर्तन ने बुरहानपुर में भाईचारे, श्रद्धा और एकता का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.