A description of my image rashtriya news मंडला कलेक्टर का मानवीय नवाचार, कड़ाके की ठंड में स्वयं कंबल लेकर निकले सोमेश मिश्रा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मंडला कलेक्टर का मानवीय नवाचार, कड़ाके की ठंड में स्वयं कंबल लेकर निकले सोमेश मिश्रा

 


मंडला कलेक्टर का मानवीय नवाचार, कड़ाके की ठंड में स्वयं कंबल लेकर निकले सोमेश मिश्रा

नैनपुर। मानव सेवा ही माधव सेवा है—इस कथन को चरितार्थ करते हुए मंडला कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने एक बार फिर अपने संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का परिचय दिया। दिनभर की प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद, कड़ाके की ठंड में बिना किसी तामझाम के वे कर्मचारियों के साथ स्वयं कंबल लेकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए निकल पड़े।



मां नर्मदा जी के आंचल में, भीषण ठंड के बीच नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं परिक्रमावासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मिश्रा देर रात्रि माहिष्मति घाट, दादा धनीराम बाबा मंदिर एवं संगम घाट पहुंचे और वहां ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि जब  सोमेश मिश्रा अनुभाग नैनपुर में पदस्थ थे, तब भी वे ऐसे मानवीय नवाचारों के लिए जाने जाते थे। आज भी वही संवेदना, वही अपनापन उनके कार्यों में स्पष्ट दिखाई देता है। यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत बनी, बल्कि समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी आगे आकर सेवा करने की प्रेरणा देने वाला संदेश है।



निश्चित ही यह छोटा सा प्रयास आने वाले समय में कई हाथों को कंबल लेकर जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा—और यही सच्ची जनसेवा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.