A description of my image rashtriya news डॉ. राजेन्द्रजी गवई के मार्गदर्शन में मनोज बागडे बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बुलढाणा जिला अध्यक्ष - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

डॉ. राजेन्द्रजी गवई के मार्गदर्शन में मनोज बागडे बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बुलढाणा जिला अध्यक्ष

डॉ. राजेन्द्रजी गवई के मार्गदर्शन में मनोज बागडे बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बुलढाणा जिला अध्यक्ष
मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल), 
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (रि.पा.ई.) के राष्ट्रीय नेता डॉ. राजेन्द्रजी गवई साहेब के मार्गदर्शन में मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेगांव निवासी श्री मनोज बागडे की बुलढाणा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति डॉ. राजेन्द्रजी गवई के हाथों की गई।
नियुक्ति समारोह के दौरान श्री मनोज बागडे को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर महाराष्ट्र राज्य कार्याध्यक्ष जलील खान का भी डॉ. राजेन्द्रजी गवई साहेब द्वारा सत्कार किया गया।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य उपाध्यक्ष बबनरावजी शिंदे, महाराष्ट्र राज्य कार्याध्यक्ष जलील खान, मो. खान (अल्पसंख्यक सेल, महाराष्ट्र राज्य), आनंदजी खरात (मुंबई प्रदेश अध्यक्ष), राज मकानकर (कोल्हापुर शहर अध्यक्ष), हेमंत भोसले (प्रभारी—सातारा, सांगली), अविनाश सावदे (सामाजिक कार्यकर्ता, कोल्हापुर), विलास भास्करराव बर्वे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्रजी गवई साहेब ने बुलढाणा जिले के सभी रि.पा.ई. कार्यकर्ताओं से अपील की कि नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज बागडे के संपर्क में रहकर जिला कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन को मजबूत करने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने जिला अध्यक्ष को सहयोग प्रदान करें, जिससे पार्टी को जिले में नई मजबूती मिल सके। बुलढाणा जिल्हा प्रतिनिधि: शेख शहेज़ाद

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.