मंडला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला
मंडला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला

- प्रशासनिक दृष्टिकोण से मंडला पुलिस में व्यापक स्थानांतरण आदेश जारी
मंडला . मंडला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है। इन सभी को अग्रिम आदेश तक अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना स्थानों पर पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक निरिक्षक ममता परस्ते को महाराजपुर से रक्षित केंद्र मंडला भेजा गया है। कार्यवाहक निरिक्षक जयसिंह यादव का स्थानांतरण रक्षित केंद्र मंडला से थाना प्रभारी महाराजपुर किया गया है। उपनिरीक्षक शशांक शुक्ला को थाना निवास से चौकी मनेरी में नवीन पदस्थापना मिली है। उपनिरीक्षक निधि नेमा जो पहले थाना नैनपुर से थाना मवई में पदस्थ थीं, उन्हें अब आदेश संशोधित कर थाना टिकरिया भेजा गया है।

उपनिरीक्षक रश्मि ठाकुर का स्थानांतरण थाना टिकरिया से थाना नैनपुर किया गया है। उपनिरीक्षक नीलेश पटेल को थाना बीजाडांडी से चौकी प्रभारी सलवाह बनाया गया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव का स्थानांतरण थाना महाराजपुर से थाना बीजाडांडी में हुआ है। कार्यवाहक उपनिरीक्षक लक्ष्मीचंद बिसेन को चौकी प्रभारी सलवाह से थाना महाराजपुर भेजा गया है, और कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर वामनकर का थाना कोतवाली से चौकी मनेरी में स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें यथावत थाना कोतवाली में ही रखा गया है।
बताया गया कि स्थानांतरण आदेश में आरक्षकों में कार्यवाह प्रधान आरक्षक चैनसिंह को थाना बीजाडांडी से मंडला रक्षित केन्द्र भेजा गया है। कार्यवाह प्रधान आरक्षक देवेंद्र राजपूत को रक्षित केंद्र मंडला से थाना बिछिया स्थानांतरण किया गया है। आरक्षक शिवराम बघेल का स्थानांतरण थाना बम्हनी से रक्षित केंद्र मंडला किया गया है। आरक्षक काशीराम को थाना कोतवाली से रक्षित केन्द्र मंडला और आरक्षक मिथिलेश पड़वार को रक्षित केंद्र मंडला से थाना बिछिया भेजा गया है। यह फेरबदल मंडला पुलिस की आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं