A description of my image rashtriya news बिना अनुमति चल रही थी केमिकल इंडस्ट्रीज सील - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बिना अनुमति चल रही थी केमिकल इंडस्ट्रीज सील



 बिना अनुमति चल रही थी केमिकल इंडस्ट्रीज सील 

  • कृषि विभाग ने गोदाम सील करके विक्रय किया प्रतिबंध

  • रशियन केमिकल इंडस्ट्रीज उमरिया विकासखंड नैनपुर के संचालक रामधन जाट का उर्वरक लाइसेंस निरस्त

नैनपुर. कृषि विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से संचालित केमिकल इंडस्ट्रीज पर छापा मारा है जहां अवैध तरीके से कीटनाशक एवं फफूंदनाशक दवाइयां पाई गई। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजो की जाँच की गई। जिसमें अनियमितता पाई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए रशियन केमिकल इंडस्ट्री को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही विक्रय को पूर्णत प्रतिबंधित कर दिया गया है।



  • जानकारी अनुसार संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर संभाग जबलपुर के आदेश अनुसार गठित दल द्वारा 1 मई को रशियन केमिकल इंडस्ट्रीज उमरिया विकासखंड नैनपुर जिला मंडला का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया की गोदाम मे 41 क्विंटल सल्फर 250 लीटर कीटनाशक एवं अन्य 1400 लीटर चिपको एवं अन्य फफूंदनाशक दवाएं रखी हुई थी जिसके बिल, बिल्टी एवं चालान फर्म के पास नहीं पाए गए हैं और रशियन केमिकल इंडस्ट्रीज मुडलाना सोनीपथ, हरियाणा से प्रदेश एवं जिले के अंदर का व्यवसाय करने के लिए (संयुक्त संचालक गुण नियंत्रण) संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मप्र भोपाल से 2025 के लिए वैद्य अनुमति भी प्राप्त नहीं होना पाया गया।


बताया गया कि कमियां पाए जाने पर कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 4 ( 1 )एवं 1971 के नियम 10 बी(सी)का उल्लंघन करने पर देवेन्द्र कुमार बारस्कर, इंस्पेक्टर गुण नियंणत्र सह सहायक संचालक कृषि मंडला एवं टीम द्वारा गोदाम सील करके विक्रय प्रतिबंध किया गया है तथा केएस नेताम संयुक्त संचालक कृषि एवं मधु अली, उप संचालक कृषि मंडला को निरीक्षण पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रशियन केमिकल इंडस्ट्रीज उमरिया विकासखंड नैनपुर के संचालक रामधन जाट का उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.