पिकअप और ऑटो की टक्कर, 10 घायल
पिकअप और ऑटो की टक्कर, 10 घायल
पिकअप और ऑटो की टक्कर, 10 लोग घायल
- दो गंभीर घायलों का जिला चिकित्सालय मंडला में चल रहा उपचार
नैनपुर. बम्हनीबंजर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन फारेस्ट नाका के पास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक पिकअप वाहन और सवारियों से भरे एक ऑटो रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और पिंकअप खेत में घुस गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बम्हनी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी उपचार के लिए भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा ग्राम धनपुरी से सवारियां लेकर मंडला की ओर जा रहा था। वहीं पिकअप वाहन सिवनी से अस्थियां लेकर संगम घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन फारेस्ट नाका के पास दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार शुरू किया गया।

बताया गया कि पिकअप और ऑटो की भिंडत में 10 लोग घायल हुए, जिसमें कोहली मरावी 60 वर्ष निवासी मांगा, यशवंत यादव 35 वर्ष निवासी टाटरी, गहिया उईके 50 वर्ष निवासी मंडला, रहिया 65 वर्ष निवासी खैरलांजी, कृष्णा 44 वर्ष निवासी धनवाही, शशि 40 वर्ष निवासी खिमरहा, सावित्री 55 वर्ष निवासी धनपुरी, हर्षिता 15 वर्ष निवासी टाटरी, मंजू 60 वर्ष, सेवकली उइके 60 वर्ष घायल हुए है। इन घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए मंडला जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं