भाजपा युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया का पुतला दहन
भाजपा युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया का पुतला दहन
- विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की भ्रष्ट और देश विरोधी नीतियों के विरुद्ध युवाओं के आक्रोश का प्रतीक
मण्डलाः- नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के द्वारा सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के संबंध में कांग्रेस द्वारा देश की जनता को गुमराह किए जाने के विरोध में स्थानीय नेहरू चौक में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में अनेकों घोटाले किए हैं देश को भुखमरी और गरीबी की गर्त में धकेल दिया था। और देश की जनता को लगातार बरगलाने का प्रयास किया है लेकिन ये नया भारत है यहां भ्रांतियां फैलाकर झूठ बोलकर बचा नहीं जा सकता,यहां सबके लिए कानून एक समान है, जो भी गुनाहगार है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी।
- यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की भ्रष्ट और देश विरोधी नीतियों के विरुद्ध युवाओं के आक्रोश का प्रतीक है। इस प्रदर्शन से कांग्रेस को यह संदेश दिया गया कि देश को लूटने वालों को क्षमा नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के दौरान मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में की गयी कार्यवाही से कांग्रेस बौखला गयी है एवं देश की जनता को गुमराह कर बेईमानी एवं भ्रष्टाचार करने की छूट मांग रही है। कांग्रेस को भ्र्रष्टाचार नहीं करने दिया जायेगा और जांच एजेंसी विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी
इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया, नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, विनय मिश्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक अंशुमाली शुक्ला, युवा मोर्चा जिला मंत्री मंगलेश चक्रवर्ती, नगर महामंत्री सौरभ गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा, विभोर मिश्रा, अजीत सिंहानी, रवि सोनवानी, दिनेश चौधरी, मोंटी मलिक, शानू दुबे, सचिन शर्मा, हरीश गुरवानी, अंकित चौरसिया, दीपांशु दुबे, शिखा श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, सुधीर मिश्रा, नरेश सिंधिया, संजय गुप्ता, पंकज दुबे, अमन अग्रवाल, संदीप सिंगोर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं