A description of my image rashtriya news प्रदेश भर के पहलवान दिखाएंगे अपनी कुश्ती का हुनर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्रदेश भर के पहलवान दिखाएंगे अपनी कुश्ती का हुनर

 


प्रदेश भर के पहलवान दिखाएंगे अपनी कुश्ती का हुनर 

  • मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा का उद्घाटन आज

मंडला . जिला मुख्यालय के नजदीक सूरजकुंड धाम मंडला में मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा का उद्घाटन आज 21 मार्च शाम 4 बजे इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ मध्यप्रदेश द्वारा किया जाएगा। कुश्ती 21 से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बताया गया कि राज्य स्तरीय मीनी, जूनियर, सीनियर, पुरुष,महिला एवं मध्य प्रदेश केसरी किताब स्पर्धा होगी, जिसका उद्घाटन आज शाम 4 बजे जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्यप्रदेश कपिल मालैया एवं अर्जुन यादव प्रदेश महासचिव भारतीय शैली कुश्ती संघ, अध्यक्षता नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भारतीय शैली कुश्ती संघ मप्र विनोद कछवाहा द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

भारतीय शैली कुश्ती संघ मंडला अध्यक्ष गुलाब मर्दारिया ने बताया कि आज 21 मार्च सुबह 12 से प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पहलवानों का वजन सूर्यकुंड धाम में लिया जाऐगा एवं शाम 4 बजे से कुश्ती का रंगारंग शुभारंभ होगा। मप्र कुश्ती संघ सदस्य संतोष कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवान अपनी कुश्ती प्रदर्शन करेंगे। संरक्षक सुमंत उपाध्यक्ष, शिवराज कछवाहा, राजुल ज्योतिषी, संतोष सोनू भलावी जनपद अध्यक्ष मंडला, अखिलेश कछवाहा उपाध्यक्ष नपा मंडला, चंद्रशेखर सिंधिया, जीएल नीखर, नरेश सिंधिया पार्षद, संदीप कछवाहा समेत अन्य सदस्यों ने कुश्ती प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लुप्त होती पारंपरिक भारतीय कुश्ती को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.