A description of my image rashtriya news प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने किया कलेक्टर का भव्य स्वागत" - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने किया कलेक्टर का भव्य स्वागत"



"प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने किया कलेक्टर का भव्य स्वागत"

संपादक राजू सिंह राठौड़ 
9424525101
मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह का भव्य स्वागत किया।



संयुक्त मोर्चा के विभिन्न घटक दलों ने कलेक्टर महोदय को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनसे परामर्श दात्री मीटिंग जल्द आयोजित करने का अनुरोध किया, ताकि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा सके।



इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक डॉ. अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे, ठाकुर हेमंत सिंह, अनिल बाविस्कर, बृजेश राठौर, ठाकुर अरविंद सिंह, योगेश सहकारी, हीरालाल प्रजापति, अनिल सातों, नैमुर रहमान, सदानंद भाई, विनोद राठौड़ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।


संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर महोदय को बुरहानपुर में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और जिले के विकास व कर्मचारियों के हित में उनके सहयोग की उम्मीद जताई।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.