A description of my image rashtriya news धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

 


। धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

मंडला - हर साल भारत में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है इसी तारतम्य में पी.एम.श्री रानी अवंति बाई उ. मा.शाला मण्डला में बालिकाओं के बीच महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रशासन की मशा अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रोहित बड़कुल एवं सहायक संचालक लौना चौधरी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के महत्व के सम्मान में सभी को जागरुक किया गया। जिसमें लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने और उन्हें सशक्त बनाने की ओर कदम बढ़ाने के लिये उन्हें तैयार करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य लिंगानुपात, भेदभाव, जेंडर संवेदीकरण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दों पर काम करना रहा है। आज भारत उन्ही बिंदुओं पर कार्य कर बाल विवाह रोकने, उन्हें सशक्त बनाने, नये कानूनों के लचीलेपन और उनके अधिकारों के बारे में लोगों को न सिर्फ जागरुक कर रहा है बल्कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपती मुर्मू जैसी महान शख्सियत भी दे रहा है। ऐसे में लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के बारे में प्रत्येक जन सामान्य को जागरूक करना जरूरी है। सामाजिक, आर्थिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिये राष्ट्रीय बालिका दिवस पूर्ण रूप से समर्पित है। उनके सपनों को साकार करने में हम सभी का किसी भी प्रकार का योगदान चाहे वह भावनात्मक सहयोग हो, चाहे सामाजिक सहयोग हो, उन्हे ऊँचाईयों पर पहुँचाने और मजबूती से अपनी बात लोगों तक पहुँचाने की शक्ति प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। उनकी रुचियों के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। साथ ही पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में महिला थाना निरीक्षक आरती धुर्वे द्वारा साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं पुलिस भर्ती की तैयारी की जानकारी बालिकाओं को दी गई। पुलिस हेल्पलाइन, महिला पुलिस थाने की कार्यप्रणाली समझाई गई। और उपस्थित बालिकाओं के प्रश्नों का समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष किशोर ईकाई पुलिस से आरक्षक इंदर यादव, महिला थाने से आरक्षक प्रशांत पटेल, स्नेहल जोशी प्रभारी पार्चाय, प्रवीण वर्मा वरिष्ठ अध्यापक, वन स्टॉप सेंटर से विधिक कैसवर्कर प्रभा पाण्डेय, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वरकडे एवं हरि शंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.