दिल्ली में सम्मान के बाद बुरहानपुर लौटे शकील खान का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
दिल्ली में सम्मान के बाद बुरहानपुर लौटे शकील खान का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
बुरहानपुर। दिल्ली में हुए सम्मान के बाद जिले के पत्रकार शकील खान का बुरहानपुर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस सम्मान से जहां पत्रकार जगत में खुशी की लहर है, वहीं जिले के लोगों में गर्व की भावना भी देखने को मिली है।
खामनी गांव में रविवार को ग्रामीणों ने सरपंच प्रेम सिंह बारेला और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शकील खान का स्वागत किया। शकील खान को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि शकील खान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान होना जिले के लिए गर्व की बात है। शाहपुर क्षेत्र में जन्मे शकील खान की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।
खामनी गांव के बाद अंबाडा गांव में भी शकील खान के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर शकील खान को शुभकामनाएं दीं। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर इस खास मौके को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि शकील खान ने गांव का नाम रौशन किया है और उनकी यह सफलता हम सबके लिए प्रेरणा है।
कोई टिप्पणी नहीं