A description of my image rashtriya news सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और भाजपा जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और भाजपा जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और भाजपा जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता 
बुरहानपुर। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनाबाद और जयसिंगपुरा में घर-घर जाकर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अभियान के दौरान ग्रामीणों से मिलकर उन्हें टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से और रेफरल लिंक से सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर, वरिष्ठ नेता श्री गोकुल प्रजापति, श्री मोहन कुशवाह, श्री हुकुमचंद कुशवाहा, श्री मनोज टंडन, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री श्री अनिल प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। संगठन का उद्देश्य हर गांव तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.