नेपानगर 21 दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस कर रही जांच:
नेपानगर 21 दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस कर रही जांच।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के डाभिया खेड़ा निवासी निलेश गोंड, जो 5 सितंबर 2024 से लापता थे, का शव 21 दिन बाद गांव के पास डॉक्टर श्रीकांत पाटिल के खेत में पलाश के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान उसके कपड़ों से की गई। लापता निलेश गोंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके बेटे शशांक गोंड ने दर्ज कराई थी। शव सड़ चुका था और परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक की भाभी सावित्रीबाई ने जंगल में लकड़ी काटने के दौरान शव देखा और नवरा चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। शुरुआती जांच में निलेश और उनकी पत्नी के बीच अनबन और निलेश की बीमारी का पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेपा थाना टीआई ज्ञानू जायसवाल के अनुसार 5 सितंबर को शशांक पिता निलेश बाबू निवासी डाभियाखेड़ा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पिता निलेश पिता बाबू 49 घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच में लिया गया। काफी तलाश करने के बाद भी निलेश का कहीं पता नहीं चला। 21 वें दिन उसकी भाभी सावित्रीबाई खेत की मेड़ पर लकड़ी चुनने गई।
इसकी सूचना पुलिस को दी तब चौकी प्रभारी मनीष पटेल मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान मृतक और उसकी पत्नी के बीच अनबन का पता चला है। परिजन का कहना है कि मृतक को कोई बीमारी भी थी। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी भी बात की अनबन से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं