पोषण आहार सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
पोषण आहार सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
मंडला - पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा नगर में जागरूकता रैली के माध्यम से पोषण आहार एवं स्वस्थ पोषण की जानकारी का प्रचार किया गया। निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम झारिया ने जलवायु का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने हेतु नियमित जल सेवन के महत्व को समझाया। डॉ. विजय मौर्य ने कुपोषण को समाप्त करने हेतु शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। डॉ. प्रशांत कुमार यादव ने योग एवं ध्यान के द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारी दी।
कोई टिप्पणी नहीं