A description of my image rashtriya news बजट में कर्मचारियों की मांगे पुरी की जाए - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बजट में कर्मचारियों की मांगे पुरी की जाए

बुरहानपुर//मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ,संयुक्त मोर्चा के संयोजक ठाकुर संतोष सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव जी से मांग की है कि मानसून बजट सत्र में कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के नियमित कर्मचारी के साथ-साथ सेवानिवृत्त नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ते का एरियाज दिया जाए, स्थाई कर्मी कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिया जाए ,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित न्यूनतम वेतनमान का लाभ दिया जाए, अनियमित कर्मचारियों को न्यायालय आदेश का लाभ देकर, नियमित करने के अलावा श्रमिकों के काम किए गए वेतन को पूर्ण बढ़ाने एवं अनियमित कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए साथ ही साथ अनियमित कर्मचारियों को 10 लख रुपए की ग्रेच्युटी 10 लख रुपए अनुकंपा अनुदान देने, पंचायत कर्मियों, नल जल चालकों , पीटीस कर्मचारी अंशकालीन कर्मचारी को न्यूनतम वेतन का भुगतान करने, अनियमित कर्मचारियों को स्थानांतरण सुविधा का लाभ देने, मेडिकल सुविधा का लाभ देने, बीमा सुविधा का लाभ देने ,पेंशन सुविधा का लाभ देने आदि मांगे लंबे समय से लंबित है संयुक्त मोर्चा की जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहलोत ने सरकार से मांग की है कि संपूर्ण मांगों को संज्ञान में लाने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक काम पूरा नहीं किया इस कारण कर्मचारियों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है संयुक्त मोर्चा के डॉक्टर अशफाक खान बृजेश राठौर अनिल बाविस्कर अरविंद सिंह ठाकुर राजेश पाटील सभी ने सरकार से विधानसभा 17 में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.