rashtriya news डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में, डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा की 33 वा वर्षगांठ मनाया गया। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में, डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा की 33 वा वर्षगांठ मनाया गया।

नेपानगर। नेपानगर में डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच नेपानगर तत्वावधान में नगर के चौराहे पर लगी भारतरत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को स्थापित हुए 33 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा वंदना की गई। जिसके बाद अम्बेडकर चौराहे पर एक सभा का आयोजन किया। जिसमे मंच पर मुख्य अतिथियों के द्वारा डॉ. बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी के जीवन व पर प्रकाश डालते हुए। भारतीय संस्कृति में उनके अहम योगदान को याद किया गया। जानकारी देते हुए डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मच प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले ने बताया की भारतीय संविधान पर मंडरा रहे खतरे के बारे में बताते हुए लोकतंत्र को बचाने की मुहिम से जुड़ने का समाज व आम नागरिक से आह्वाहन किया। प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले ने बताया की प्रतिमा को 33 वर्ष पूरे हुए। हमारे समाज को एक नई दिशा देने वाले परम पूजनीय बोधिसत्व डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के विचारो को हमे जिंदा रखना है और शोषित पीड़ित की मदद करना है। कार्यक्रम में भीम गीत प्रस्तुति भी की गई सहयोगी संस्थाएं दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर, समता सैनिक दल शाखा नेपानगर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले, श्रद्धा बुद्ध विहार समिति, माता रमाई महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में समाज जान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सिद्धार्थ जे शिंदे ने किया एवं आभार अनिल ईखारे ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.