rashtriya news इंदौर इच्छापुर हाइवे पर गणपति नाके से शिकारपुरा तक बन रही पुलियाओं का नगर निगम महापौर ने किया निरीक्षण - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

इंदौर इच्छापुर हाइवे पर गणपति नाके से शिकारपुरा तक बन रही पुलियाओं का नगर निगम महापौर ने किया निरीक्षण

इंदौर इच्छापुर हाइवे पर गणपति नाके से शिकारपुरा तक बन रही पुलियाओं का नगर निगम महापौर ने किया निरीक्षण 
20 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिए —महापौर 
बुरहानपुर :— नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने आज गणपति नाके से शिकारपुरा तक नगर निगम द्वारा शहर के बीचों बीच बनाई जा रही है पुलियाओं का निरिक्षण किया 
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गणपति नाका से शिकारपुरा के बीच यातायात बुधवार से बंद हो गया हैं। गणपती नाके से शिकारपुरा चौराहे तक हाईवे पर निगम द्वारा पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा हैं।
 नगर निगम मंगलवार से हाईवे के इस हिस्से में चार पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है
शहर के बीच से होकर जाने वाले हाईवे पर चार बड़े नाले बहते है। बारिश के समय इन नालों पर जल जमाव की स्थिति बनती है। ऐसे में आवागमन में परेशानी होती है। समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम चारों नालों पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा हैं । इसमें शिकारपुरा चौराहा, राजपुरा, कृषि उपज मंडी और रस्सी वालों की गली के सामने नाले पर पुलिया बनेगी। पुलिया निर्माण के दौरान हाईवे के इस हिस्से पर आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस ने योजना बना ली है। सोमवार दोपहर बाद से इसका ट्रायल भी किया गया। बुधवार से नई व्यवस्था लागू होगी।अब परिवहन गणपति नाका थाना, सिंधीबस्ती, रेणुका माता मंदिर रोड से लेकर शिकारपुरा वाले रूट से होगा। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पुलियाओं का कालीकरण की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर कोताही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी महापौर ने एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करे 
महापौर ने बताया कि 20 मार्च 2024 तक निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो एवं कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता है और विकास के लिए मेरे द्वारा कभी भी भेदभाव नहीं बरती गई है। इसका परिणाम है कि मेरे द्वारा शहरी क्षैत्र की सभी पुलियाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है खंडवा अमरावती मार्ग डायवर्ट कर मार्ग पर फिरोजा अली पेट्रोल पंप , कृषी उपज मंडी , राजपुरागेट एवं निमाड हास्पीटल के पास कल्वर्ट निमार्ण का कार्य एक साथ प्रारंभ किया गया इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती माधूरी अतुल पटेल, पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल, एम आई सी चेयरमैन श्री संभाजी सगरे,धनराज महाजन,पार्षद गण निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू उपयंत्री गोपाल महाजन, अशोक पाटिल नगर निगम के इंजीनियर और अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.