Donate for Desh कैंपेन - सरिता भगत
बुरहानपुर(नि.प्र.) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने एक क्राउड फंडिंग कैंपेन लॉन्च किया। जिसे सारे भारत में कांग्रेस पार्टी व्दारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत ने अपना योगदान देते हुए कहा यह मेरी ओर से एक छोटा सा योगदान देश के नाम है कांग्रेस आजादी के आंदोलन से निकली, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की पार्टी है। यह देश की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी (138 साल) लोकतांत्रिक पार्टी है। हम अपील करते है लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और उज्ज्वल भारत बनाने के लिए, कांग्रेस का “हाथ” मज़बूत करें! कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है। महात्मा गांधी जी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी। यदि आप भी चाहते हैं अन्याय व अत्याचार के ख़िलाफ़ कांग्रेस लड़ती रहे तो कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर हम आप से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए जैसी राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए donateinc.in पर क्लिक कर कांग्रेस के खाते में डालें, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। अर्चना चितारे सकू बाई आशीष भगत
कोई टिप्पणी नहीं