भाजपा सरकार अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कार्य- पाटिल - घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने विशिष्टजनों से की भेंट
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल हैं। 9 साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमें जनता की तरफ से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। ये 9 साल निश्चित रूप से लोगों का भाग्य बदलने वाले हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।
ये बात सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत कही। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चल रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य प्रजापति ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में विशिष्टजनों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।
सांसद श्री पाटिल ने विशिष्टजनों को मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों से संबंधित पत्रक भी भेंट किए। संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए क्षेत्र के प्रतिष्ठित श्री मोहन पोद्दार, श्री विजय पोद्दार, श्री रोहित पोद्दार, श्री भगवती प्रसाद पहाड़िया, श्री शमी देवड़ा से उनके निवास जाकर भेंट की। चर्चा के दौरान मोदी सरकार की नीतियों और विकास से आम जनमानस को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। सभी ने का कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 2024 में सरकार पुनः बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान की सराहना की और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। अंत में सभी विशिष्टजनों ने मोदी सरकार के समर्थन के लिए टोल फ्री नम्बर 9090902024 में कॉल किया और पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
इस दौरान सांसद श्री पाटील ने बताया कि घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मिलना हुआ और उन्हें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो को लेकर लोग अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी ने 2024 में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं