A description of my image rashtriya news महिला संबंधी अपराधो के प्रति आमजन में जागरूकता लाने व बालिकाओं व महिलाओ के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण करने हेतु शुरू किया गया "मैं भी अभिमन्यु" जागरूकता अभियान।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महिला संबंधी अपराधो के प्रति आमजन में जागरूकता लाने व बालिकाओं व महिलाओ के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण करने हेतु शुरू किया गया "मैं भी अभिमन्यु" जागरूकता अभियान।*


महिला संबंधी अपराधो के प्रति आमजन में जागरूकता लाने व बालिकाओं व महिलाओ के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण करने हेतु शुरू किया गया "मैं भी अभिमन्यु" जागरूकता अभियान।


शहर के प्रमुख स्थानों पर अभिमन्यु सेल्फी पॉइंट्स बनाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक।*


महिला संबंधी अपराधो के प्रति समाज में जागरूकता लाने तथा बालिकाओं व महिलाओ की सुरक्षा में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा जागरूकता अभियान "मैं भी अभिमन्यु" शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में बुरहानपुर में भी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु बुरहानपुर शहर में तीन स्थानों तुलसी मॉल, सागर टॉवर, जय स्तंभ पर *"मैं भी अभिमन्यु"* के कटऑउट व विभिन्न जरूरी हेल्पलाइन नंबर जैसे *महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112,  सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098* को दर्शाते होर्डिंग्स लगाएं गए है। शहर के नागरिक इन ' अभिमन्यु' सेल्फी पॉइंट्स पर जाएं और सामाजिक कुरीतियों के कुचक्र को तोड़ने हेतु अभिमन्यु की भूमिका निभाने का संकल्प लेकर अभिमन्यु के कट आउट के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। साथ ही यह संकल्प लें कि महिलाओ के लिए सुरक्षित माहौल का निर्माण करने में तथा अपने आसपास घटित होने वाले महिला संबंधी अपराधों को कम करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पुलिस के "मैं भी अभिमन्यु" अभियान के तहत आमजन को नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.