कांग्रेस नेता श्री ठाकुर के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी में संगठन का हुआ विस्तार
कांग्रेस नेता श्री ठाकुर के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी में संगठन का हुआ विस्तार
बुरहानपुर | आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि हर्षित सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र चौकसे एवं पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, पिछड़ा वर्ग पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर अनिल मिसाल, कांग्रेस महामंत्री श्याम सारवान की उपस्तिथि में कांग्रेस पार्टी में संगठन का विस्तार को लेकर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. जिसमें जिला सह सचिव महेंद्र पाल, जिला प्रवक्ता अजय नामदेव सोनवाने, जिला प्रवक्ता गोपाल जैसवाल एवम् मीडिया प्रभारी मोहमद तसलीम चौधरी नियुक्त किए गए। वार्ड अध्यक्ष पद पर लोकेश ललित चौकसे वार्ड नं 43 वार्ड 46 में जितेंद्र चंदन अध्यक्ष वार्ड 48 में मोहमद अफजल एवं वार्ड क्रमांक 22 से सतीश महाजन को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गईं।
सभी को कांग्रेस नेता हर्षित सिंह ठाकुर द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई, इस दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है जिसको लेकर हम निरंतर प्रयास कर रहे है, लगातार आमजनों को कांग्रेस से जोड़कर आगामी चुनाव हेतु रणनीति तैयार इस प्रदेश से कुशासन की सरकार शिवराज सरकार को हटाने का कार्य किया जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुरे प्रदेश में अपना बेहतर प्रदर्शन कर प्रचंड जीत हासिल करेगी. और पुन; श्री कमलनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं