विकास यात्रा में नेपानगर विधायक ने किया लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण - नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का विधायक श्रीमती कास्डेकर ने किया स्वागत
विकास यात्रा में नेपानगर विधायक ने किया लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण
- नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का विधायक श्रीमती कास्डेकर ने किया स्वागत
बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा अंतर्गत विकास यात्रा के दौरान दाहिंदा विकास यात्रा में विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस दौरान नेपानगर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को शतप्रतिशत मिले इस हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त नावरा मंडल अध्यक्ष मनोज महाजन का विधायक श्रीमती कास्डेकर द्वारा स्वागत किया गया।
विकास यात्रा पीपलपानी, धारबेलथड, सागमली, पिपरीबोरबन, बालापाठ, चौखंडिया, सातोड़, देडतलाई, दाहिंदा, शेखपुरा, रामखेडाकला, रामाखेड़ाखुर्द पहुंची। यहाँ विधायक श्रीमती कास्डेकर द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त नावरा मंडल अध्यक्ष मनोज महाजन का अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, नावरा मंडल अध्यक्ष मनोज महाजन, खकनार मंडल अध्यक्ष नीलेश सातारकर, सचिन मंडलकर, जितेंद्र प्रजापति, सागर राजोरिया, महेंद्र जोगी, संजय चौहान, सुरेश दायमा, श्रवण सराठे सहित ग्रामवासी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं