A description of my image rashtriya news ताप्ती नदी के राजघाट पर सवा तीन लाख अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरण कल - भाजपा जिलाध्यक्ष और यजमान मनोज लधवे ने आमजन से की अपील, आज निकलेगी भोले की बारात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ताप्ती नदी के राजघाट पर सवा तीन लाख अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरण कल - भाजपा जिलाध्यक्ष और यजमान मनोज लधवे ने आमजन से की अपील, आज निकलेगी भोले की बारात


बूरहानपुर। ताप्ती नदी के राजघाट पर सात दिवसीय रूद्राक्ष अभिषेक और अखंड जाप किया जा रहा है। 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से देर रात तक यहां से आमजन को निःशुल्क रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा। इसे लेकर यजमान और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने आमजन से अपील की है कि वह यहां आएं। साथ ही महिलाओं से अपील की गई है कि वह बच्चों को साथ न लाएं न ही कीमती आभूषण पहनकर आए, क्योंकि यहां भीड़ में चोरी की संभावना भी हो सकती है।

गौरतलब है कि ताप्ती नदी के राजघाट पर बुरहानपुर भक्त मंडल की ओर से सात दिवसीय अखंड जाप, रूद्राक्ष अभिषेक किया जा रहा है। समिति के अमित वारुड़े ने बताया कि सवा तीन लाख रूद्राक्ष अभिमंत्रित किए गए हैं जिसे नेपाल से बुलाया गया है। आयोजन के तहत शनिवार दोपहर को बड़ा गणपति मंदिर गणपति नाका से भोले की बारात निकाली जाएगी जो देर रात ताप्ती नदी के राजघाट पहुंचेगी। यहां पूजा, अभिषेक के बाद समापन होगा। 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से रूद्राक्ष वितरण होगा।  

जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने बताया ताप्ती नदी के राजघाट पर सात दिन तक 24 घंटे अखंड जाप हुआ। शनिवार को शिवरात्रि है। इस अवसर पर भोले की बारात निकलने वाली है। शहर के विभिन्न मार्ग से रात में राजघाट पहुंचेगी। उन्होंने कहा पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीहोर में रूद्राक्ष वितरण आयोजित किया था लेकिन भीड़ के कारण लोगों को उसका लाभ नहीं मिल सका। उसी तरह यहां भी रूद्राक्ष वितरण होंगे। 

*जैनाबाद पुल के पास रहेगी चार पहिया वाहनों की व्यवस्था*

श्री लधवे ने बताया चार पहिया वाहन वाले लोगों के लिए जैनाबाद नए पुल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुबह 9 बजे से देर रात तक रूद्राक्ष वितरण चलेगा। सवा तीन लाख रूद्राक्ष वितरीत किए जाएंगे। यातायात बाधित न हो इसलिए चार पहिया वाहन चालक शहर से न आएं। जैनाबाद पुल से ही आएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.