A description of my image rashtriya news ड्रैस कोड में 151 महिलाओं ने किया हल्दी कुमकुम, बांटे उपहार -विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने लाल और ब्लैक साड़ी में मनाया पर्व - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ड्रैस कोड में 151 महिलाओं ने किया हल्दी कुमकुम, बांटे उपहार -विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने लाल और ब्लैक साड़ी में मनाया पर्व


बूरहानपुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की महिलाओं ने लालबाग मार्ग स्थित गार्डन में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रखा। महिलाओं के इस कार्यक्रम में ड्रैस कोड रखा गया था, जिसमें लाल और ब्लैक साड़ी पहनी गई थी। शहर की करीब 151 से अधिक ब्राह्मण समाज की महिलाएं शामिल हुई। 

विप्र नारी शक्ति संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा के मुताबिक हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम एवं संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें नगर मीडिया प्रभारी नूतन दुबे, डॉ अनुपमा दीक्षित, मंजूला ,  सोनिया शर्मा, अल्पना जोशी, सविता भट्ट, सविता मिश्रा, राखी दीक्षित को प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया। वही इससे पूर्व में 20 से अधिक पदाधिकारी नियुक्त किए जा चूके है। 

*महिलाओं ने मांग भरी, उपहार में दिया गंगाजली*

नगर मीडिया प्रभारी नूतन संजय दुबे ने बताया कार्यक्रम निर्धारित समय 4 बजे शुरू हुआ था। जो देर शाम 8 बजे तक चला। महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर मांग भरी। तो संस्था की और से अध्यक्ष गौरी शर्मा ने सभी महिलाओं को तांबे की गंगाजली उपहार स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की 151 से अधिक महिलाएं ड्रैस कोड में पहुँची थी।

      इसके पश्चात सभी महिलाओंको स्वल्पाहार व जलपान करवाया गया।विप्र नारी शक्ती संस्था का यह पहला प्रकट कार्यक्रम था।

इसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा समेत,श्रीमती भटट,श्रीमती तिवारी,श्रीमती डोंगरे,आसावरी पुराणिक,संध्या भाले,सोनिया शर्मा,शुभदा परचुरे, अनामिका बरोले,रेणू तारे,श्रीमती रावल आदि ब्राम्हण समाज की महिला उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.