A description of my image rashtriya news शहर में पहली बार ब्युटी पार्लर टिप्स और ट्रेनिग का एक दिवसीय सेमीनार 22 जनवरी को, महानगरों की तर्ज पर महिलाओं को पार्लर का कार्य सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शहर में पहली बार ब्युटी पार्लर टिप्स और ट्रेनिग का एक दिवसीय सेमीनार 22 जनवरी को, महानगरों की तर्ज पर महिलाओं को पार्लर का कार्य सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य।


बूहानपुर। बुरहानपुर शहर में पहली बार ब्युटी पार्लर टिप्स और ट्रेनिग का एक दिवसीय सेमीनार सौंदर्य मेकोर के बैनर तले परमानंद गोविंदवाला ऑडिटोरियम में 22 जनवरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक को रखा गया है। कार्यक्रम के आयोजक पल्लवी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य गृहणी महिलाओं को नए रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित करना और महानगरों की तर्ज पर उन्हें ब्यूटी पार्लर का कार्य सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना शामिल हैं। उन्होंने बताया की सेमीनार में मुंबई महानगर से आर्टिट्स टीना यादव इस प्रोग्राम में शिरकत करेंगी जो स्वयं हमारे बुरहानपुर की महिलाओं को बहुत ही कम खर्च में पार्लर की ट्रैनिंग देंगे। जैसे पार्लर प्रोडेक्ट नॉलेज, वाटर प्रूफ मेकप, रॉयल राजवाड़ा, पेशवा महाराष्ट्रीयन व आदि ब्यूटी पार्लर से संबंधित जानकारी बारीकी से दी जाएंगी। पल्लवी ने बताया कि वह चाहती है कि बुरहानपुर की महिलाएं भी कुछ नया सीखे और बुरहानपुर जिले का नाम पूरे देश में रोशन करे। बता दें कि पल्लवी ठाकुर को ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। पल्लवी ने बुरहानपुर की सभी वर्ग की महिलाओं, युवतियों को 22 जनवरी सुबह 10 बजे कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.