A description of my image rashtriya news बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) की जिला कार्यकारिणी गठन के बाद शपथ विधि समारोह संपन्न, - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) की जिला कार्यकारिणी गठन के बाद शपथ विधि समारोह संपन्न,

 


बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) की जिला कार्यकारिणी गठन के बाद शपथ विधि समारोह संपन्न, उमेश जंगाले को अध्यक्ष बनाया गया। बुरहानपुर के इतिहास में पहली बार जिले के 8 पत्रकार संगठनों के अध्यक्ष एक मंच पर हुए शामिल।

बुरहानपुर। बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) का गठन शपथ विधि एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन शहर की होटल उत्सव में संपन्न हुआ, सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम के पूर्व जिले के 100 से अधिक पत्रकारो की बैठक आहुत की गई थी, जिसमें पत्रकारों के नवीन संगठन बनाने पर विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में संगठन के नवीन नाम और अध्यक्ष के नाम तय हुए और सर्वसम्मति से पत्रकारों का नवीन संगठन बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) का गठन किया और अध्यक्ष उमेश जंगाले को बनाया गया, शपथ विधि समारोह में बुरहानपुर के इतिहास में पहली बार जिले के 8 पत्रकार संगठनों के अध्यक्ष एक मंच पर बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष राम प्रकाश जायसवाल, बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, मीडिया संघ जिला अध्यक्ष दिलीप नागौरी, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन जिला अध्यक्ष सुनील अग्निहोत्री, एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा जिला अध्यक्ष बनवारी मेटकर, यूनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन एमपी के प्रतिनिधि के रूप में रिजवान खान व बुरहानपुर मीडिया क्लब शामिल हुए। साथ ही खंडवा से पधारे डाॅ. संदीप भट्टनिदेशक कर्मवीर विद्यापीठ परिसर एमसीयू खंडवा, रोटी बैंक मैनेजर संजय सिंह शिंदे, भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए सभी संगठनो के अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी ने अपने-अपने उद्बोधन दिए कार्यक्रम पश्चात्य महात्मा गांधी जी की जयंती भी मनाई गई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संरक्षक नितिन इंगले, अध्यक्ष उमेश जंगाले, उपाध्यक्ष मोहम्मद अरमान, नौशाद नूर, शकील खान, तोताराम खांडेराव, सचिव नीलेश महाजन, एजाज खान, कलीम खान, कोषाध्यक्ष अनिल महाजन सह कोषाध्यक्ष मुजफ्फर अली महामंत्री फिरोज खान, प्रचार सचिव रीफत अंसारी, फैजान अंसारी, नेपा तहसील अध्यक्ष विनोद सोनराज उपाध्यक्ष कुंदन पवार सचिव किशोर राठौड खकनार तहसील अध्यक्ष फिरोज तड़वी उपाध्यक्ष - प्रकाश जाधव सचिव नीलेश महाजन, महामंत्री, अहमद तड़वी शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष मनोज गवांदे, उपाध्यक्ष गजानन जोशी सचिव आज़ाद तड़वी, सह सचिव, गौरव चौधरी,महामंत्री रमजान तड़वी, बहादरपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद लौंढे, सचिव तनवीर अली, ढुलकोट ब्लाक अध्यक्ष राजेश सोनी, सचिव दिलीप बामनिया व कार्यकारिणी सदस्यों में हिफाजत अली, फैसल समरोज़ खान, वसीद खान, मो. रशीद, मो. शोऐब अहमद अंसारी, सलीम परवेज, तौकीर आलम, मो. जमील, साजिद खान, सोहेल खान, राहिल हुसैन, शेख शोऐब इमरान सहाब, मो. साजिद खान, मो. शब्बीर, साजिद खान, रेखा लहासे सहित 100 से अधिक पत्रकारों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई गई और उनका भव्य स्वागत किया गया। आभार उपाध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.