A description of my image rashtriya news दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता सम्पन्न ,महिलाओ के लिये सुरक्षित पर्यटन विषय पर दी जानकारी-- - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता सम्पन्न ,महिलाओ के लिये सुरक्षित पर्यटन विषय पर दी जानकारी--

 


बुरहानपुर--पुरात्तव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव  की मंशानुरूप जिले में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।इसी तारतम्य में आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिला के सुरक्षित पर्यटन तथा छात्राओं के बीच दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता की गई।



बुरहानपुर ,जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।



कार्यक्रम का संचालन आयुषी अंगित ने किया जो 5 dymensn अकादमी की नोडल अधिकारी है।



इस अवसर पर datcc के कमरुद्दीन फलक ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित पर्यटन हो इसकी जिम्मेदारी हम सब जिला वाशियो की है।हमे जिले में ऐसा वातावरण बनाना है जिसमे कोई भी महिला यहाँ पर्यटन के लिये आय तो वह सुरक्षित महसूस करे। बिना डर  भय के  साथ वह हमारे जिले के पर्यटन स्थल का भृमण कर सके।साथ ही बनाना फाइबर को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासो को बताया।



श्री फलक जी ने कहा कि बिना महिला के हम किसी भी विकास के बारे में कल्पना भी नही कर सकते।

छात्राओं को सम्बोधित करते हुए होसंग हवलदार ने जिले का परिचय संस्कृत के श्लोक में दी।आपने महिलाओं के समाज मे महत्व को बताया।कहा कि महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में विकास किया है अब महिलाओं में डर भय समाप्त हो गया है। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाये आगे आ रही है अब जब महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो पर्यटको संख्या भी बढ़ेगी।अब ऑटो चालक ,महिला गाइड से लेकर पर्यटन स्थलों पर गार्ड भी महिला ही रहेगी।

प्राचार्य कोरी सर ने भी छात्राओं को महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन को लेकर जानकारी  प्रदान की।

 मालविका डागीवाला जी ने कहा कि पर्यटन का क्षेत्र बहुत ही अच्छा,साहसी पूर्ण  है।

टूरिज्म के क्षेत्र में लड़कियों को अधिक से अधिक सामिल होने की बात कही।

--दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता भी हुई---

 The 5th dymensn अकादमी द्वारा छात्राओं से दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता कराई गई।जिसमें 15 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर निकिता पाटिल,दूसरे स्थान पर तेजल पाटिल और तीसरे स्थान पर लक्ष्मी रही ।


कार्यक्रम में datcc के dr तारिक सर,होशंग हवलदार, याक़ूब सर , नोसाद सर,कमरुद्दीन फलक,मनोज महेष्वरी, सतीश जाधव , राजकुमारी ठाकुर मेम, आयुषी अंगित , अमजद खान तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.