माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार पुरानी पेंशन की मांग की
जिला संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर के जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत अपाक्स के जिला अध्यक्ष राजेश सावकारे अजाक्स के अध्यक्ष राजेश साल्वे कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शांताराम निंबोरकर टीडब्ल्यूए के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा मंडी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत गंगराड़े वन विभाग संदीप सिंह ठाकुर पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान अखिल भारतीय उर्दू संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान लिपिक वर्गीय संभागीय अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह आदि कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए दीपावली पर्व सभी शासकीय कर्मचारी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया उसके लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया! उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री जी ने दीपावली पूर्व वेतन जारी कर कर्मचारी अधिकारियों के परिवारों में खुशियां ला दी प्रदेश के समस्त कर्मचारी संगठन आपका आभार व्यक्त करते हैं इसी के साथ उम्मीद करते हैं जिस प्रकार दीपावली पूर्व पंजाब सरकार द्वारा प्रथम नियुक्ति दिनांक से पुरानी पेंशन लागू कर दी है उसी प्रकार की सहृदयता दिखाते हुए प्रदेश के मुखिया जी माननीय शिवराज सिंह चौहान साहब से अनुरोध किया है प्रदेश के 800000 कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को प्रथम नियुक्ति दिनांक से यथावत लागू की जाए ताकि कर्मचारी बुढ़ापे में स्वाभिमान से जी सके आत्मनिर्भर से जी सके किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े श्री दीक्षित ने मांग की है कि पुरानी पेंशन लागू करने से सरकार पर भी आर्थिक भार नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा हम माननीय प्रदेश सरकार से निवेदन करते हैं प्रथम नियुक्ति दिनांक से पुरानी पेंशन लागू कर कर्मचारी हित में फैसला लिया जाए जय हिंद जय भारत
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं