A description of my image rashtriya news भव्यता से मनाया भव्य का जन्मदिन, शौकत गॉर्डन में किया वृक्षारोपण, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर वृध्दा आश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीष, विधायक सहित गणमान्य नागरिक हुए कार्यक्रम में शामिल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भव्यता से मनाया भव्य का जन्मदिन, शौकत गॉर्डन में किया वृक्षारोपण, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर वृध्दा आश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीष, विधायक सहित गणमान्य नागरिक हुए कार्यक्रम में शामिल।

 


बुरहानपुर। समाज सेवी एवं पत्रकार उमेश जंगाले के सुपुत्र चि. भव्य जंगाले का 10 वा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया, बर्थडे बॉय भव्य ने सुबह भगवान गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर परिजनों का आशीर्वाद लिया, इसके बाद उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सामाजिक कार्यों से अपने दिन की शुरुआत की, पर्यावरण को बढ़ावा देने और उजाड़ पड़े शौकत गॉर्डन को पुनः हरा भरा विकसित व जीर्णोद्धार करने हेतु यहां फलदार पौधों से वृक्षारोपण किया गया और संकल्प लिया कि जो पौधे उनके द्वारा शौकत गॉर्डन में लगाये गये हैं उनकी पूरी तरह से देखभाल करेंगे। इसके बाद भव्य ने अगली कड़ी में जिला अस्पताल पहुंचकर कई मरीजों को फल व बिस्किट वितरण किए और जन्मदिन पर उनसे आशीर्वाद लिया, वहीं वह वृध्दा आश्रम पहुचे और वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ भोजन कर उनका आशीर्वाद लिया, वहीं शाम 6 बजे से होटल उत्सव में भव्य जंगाले का संगीतमय जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम गीत संगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के कई कलाकारों ने अलग-अलग गीतों पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर जन्मदिन में समा बांधे रखा, जन्मदिन में पहुचे विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, उद्योगपति निर्मल लाठ, उद्योगपति सैयद फरीद सेठ, रोटी बैंक मेनेजर संजय सिंह शिंदे, निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कुल की संचालन आस्था राय, रामपाल चावला, नामदेव भोईटे व पत्रकारों एवं गीत संगीत से जुड़े कलाकारों और समाजसेवियों ने भव्य को जन्मदिन की बधाई दी, और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन दिलीप कुमार मोरे सर ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.