A description of my image rashtriya news पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सीएमवी वायरस से केला फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की रखी मांग - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सीएमवी वायरस से केला फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की रखी मांग

बुरहानपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारतसिंह कुषवाह से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने पत्राचार कर बुरहानपुर जिले में कुकुंबर मोजैक वायरस (सीएमवी) से ग्रस्ति हुई केला फसल के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की। श्रीमती चिटनिस ने प्रेषित किए पत्र में का कि विगत 3 वर्षों से बुरहानपुर जिला क्षेत्र के केला उत्पादक किसान केला फसल पर कुकुंबर मोजैक वायरस (सीएमवी) से जूझ रहा है। ऊंची संवर्धित केले का पौधा 15 रूपए का आता है व किसान पौधा लगाने के पश्चात ड्रीप इरिगेशन, खाद, निराई, गुड़ाई कर किसान का लगभग 2 माह में 40 से 50 रूपए का खर्च एक पौधे पर हो जाता है। जब प्लॉट पर सीएमवी वायरस का संक्रमण होता है तो सम्पूर्ण केले प्लॉट को उखाड़कर फेंकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होता है। आज दिनांक तक बुरहानपुर जिला क्षेत्र में लगभग लाखों केले के पौधों पर यह वायरस का संक्रमण फैल चुका है। श्रीमती चिटनिस ने आग्रह किया कि इस संबध में संबधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। दिनांक:- 30 अगस्त 2022 01

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.