A description of my image rashtriya news जिस देश, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में पेड़ कम हो रहे ,पूर्व महापौर ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण, अन्नपूर्णा रसोई में भोजन बांटा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जिस देश, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में पेड़ कम हो रहे ,पूर्व महापौर ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण, अन्नपूर्णा रसोई में भोजन बांटा

 


बुरहानपुर। रविवार को पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने अपने जन्मदिवस पर श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। शहर की सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिकता समरसता की कामना की। इस दौरान श्री पटेल ने श्री रोकडिया हनुमान मंदिर परिसर में साथियों के साथ पौधारोपण किया। इसके बाद श्री पटेल जिला चिकित्सालय पहुंचे, यहां दिवंगत सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में संचालित अन्नपूर्णा रसोई पर मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में श्री पटेल ने कहा यह हैरत और अफ़सोस की ही बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल ख़त्म हो रहे हैं। देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फ़ीसद है, जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के सामने संकट खड़ा हो गया है। घटते वन क्षेत्र को राष्ट्रीय लक्ष्य 33.3 फ़ीसद के स्तर पर लाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने होंगे। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। साथ ही ख़ुशनुमा बात यह भी है कि अब जनमानस मंा पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है। लोग अब पेड़-पौधों की अहमियत को समझने लगे हैं। महिलाएं भी इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर शिरकत कर रही हैं।

*अन्नपूर्णा रसोई पर मरीजों के परिजनों को बांटा भोजन*

पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने अपने जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में दिवंगत सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में संचालित अन्नपूर्णा रसोई पर मरीजों के परिजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके पूर्व उन्होंने नन्दू भैया के चित्र पर माल्यार्पण कर शिश नवाया। इस दौरान युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान, सुजय सिंह चौहान, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, रवि गावड़े, प्रवीण शहाणे, मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, राजेश महाजन, विवेक श्रीमाली, राकेश सोमवंशी, सौरभ पाटिल, रवि आसवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.