rashtriya news ईद के शुभ अवसर पर जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया l - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

ईद के शुभ अवसर पर जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया l

 
बुरहानपुर नि.प्र- जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने जायंट्स ग्रुप एवं जनजाग्रति संस्था के समस्त सम्मानीय पदाधिकारी एवं सदस्यों के लिए दाऊदि बोहरा समाज के ईद के शुभ अवसर पर अपने निवास स्थान पर ईद मिलन समारोह आयोजित किया l जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के अंतर्गत अध्यक्ष पद का निर्वहन करते हुए डॉ फौजिया सोडावाला ने अपने संस्था में सभी सदस्यों को ईद मिलन समारोह पर आमंत्रित कर खुशनुमा माहौल में ईद की मुबारक बाद कबुल कर ईद मिलन समारोह मनाया l 
                                   ईद मिलन समारोह के अवसर को संबोधित करते हुये जायंट्स फेडरेशन 7 म.प्र. कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र जैन ने कहा की डॉ फौजिया सोडावाला ने ईद मिलन समारोह को आयोजित कर सांप्रदायिक एकता की एक अच्छी मिसाल कायम की है l हमारी संस्था का भी यही उद्देश्य है की हम सभी साथ मिलकर समाज सेवा का कार्य करे ओर हर वर्ग के अंतिम छोरतक बैठे हुए उस पात्र्धारी को लाभान्वित करने का प्रयास करे जिसे आवश्यकता है l इस ईद मिलन समारोह के अबसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के पदाधिकारी व् सदस्य सर्व श्री कैलाश अग्रवाल , शोभा चौधरी , डॉ हर्ष वर्मा , नरेश सुखवानी ,डॉ अशोक प्रसाद गुप्ता ,सुमेरा अली ,सरोज ठाकुर ,आशा दलाल के साथ साथ जायन्ट्स जनजाग्रति के पारिवारिक सदस्य विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी एवं सना सोडावाला भी इस अवसर पर उपस्थित थी l उपरोक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने दी l   
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.