लालबाग उप डाक घर में रजिस्ट्री बंद ? कारण का स्पष्ट जवाब नही
बुरहानपुर (राकेश चोकसे की रिपोर्ट)-लालबाग उप डाक घर में पिछ्ले कुछ दिनों से रजिस्ट्री कार्य बंद है। जानकारी पूछने पर नवागत पोस्ट मास्टर सुरेंद्र खालको ने बताया कि आईडी. ट्रांसफर नही हो रहा है। कुछ दिन की और बात है। मुख्य डाकघर जाकर जानकारी मांगी गई किंतु सही जानकारी नही मिल रही यहां पता चला डाकघर में पदस्थ बाबू खंडवा से आईडी ट्रांसफर नही करवा रहा। इनकी लापरवाही से लालबाग की जनता हो रही है। इनके पदस्थ होने के बाद से सभी प्रकार के लेनदेन बंद है। हर काम के लिए मुख्य डाक घर 5किलोमिटर आना जाना पड़ रहा जिसमे आर्थिक नुकसान के साथ समय भी अधिक लग रहा।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं