A description of my image rashtriya news मोदी सरकार के 8 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" कार्यक्रम 30 से भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में सौपे दायित्व - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मोदी सरकार के 8 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" कार्यक्रम 30 से भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में सौपे दायित्व

 


बुरहानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित है। "मोदी सरकार के 8 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" कार्यक्रम 30 मई से 15 जून 2022 तक बूथ स्तर पर मनाया जायेंगा। जिसको लेकर रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय अटल कुंज पर बैठक का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चो द्वारा अनेक आयोजन किये जायेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक टोली का गठन किया गया। जिन्हें प्रतिदिन कार्यक्रम के दायित्व सौपे गए।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने मोदी सरकार के 8 साल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की रुपरेखा विस्तार से बताई। 31 मई को किसान मोर्चा द्वारा प्रात: 9.30 बजे प्रधानमंत्री मान. श्री नरेन्द्र मोदी जी का शिमला से उद्बोधन को सभी मंडलों एवं बूथों पर लाभार्थियों को एकत्रित कर बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा जायेंगा। इस दौरान स्थानीय नेताओं का उद्बोधन, तत्पश्चात प्रधानमंत्रीजी का उद्बोधन को सामूहिक रूप से सुना जायेंगा। 03 जून को महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित केंद्र सरकार की योजनाओं पर चौपाल लगाकर मंडल स्तर पर चर्चा की जाएँगी। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 04 जून को मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड एवं पंचायत में संपर्क तथा चौपाल आयोजित की जाएँगी। 05 जून को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर खाटला बैठक आयोजित होंगी। साथ ही अनुसूचित जनजाति छात्रावासों में संपर्क भी किया जायेंगा।

06 जून को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मंडल एवं जिला केंद्र पर जल स्त्रोतों व धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेंगा। 07 जून को झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, स्वयंसेवी प्रकोष्ठ द्वारा मंडल स्तर पर प्रात: 11 बजे स्वसहायता समूह सम्मेलन, प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का चित्र भेंट कर सेल्फी लेना तथा भजन संध्या और हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया जायेंगा। 08 जून को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, व्यावसायिक प्रकोष्ठ आर्धिक प्रकोष्ठ एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर विख्यात हस्तियों से व्यक्तिश: संपर्क व संवाद, लेखन प्रकाशन, सोशल मीडिया में मोदी सरकार की उपलब्धियों का लेकर विख्यात हस्तियों द्वारा कार्यक्रम किये जायेंगे। 09 जून को अन्त्योदय प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया एवं आईटी द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेंगा। 12 जून को चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान, जन औषधी केंद्र पर पहुंचकर महत्वकांक्षी योजना की जानकारी देना, शासकीय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से संपर्क तथा कोविड के दौरान कोविड पीड़ितों की सेवा करते अवसान हुए चिकित्सको के परिवारों का सम्मान किया जायेंगा। 13 जून को युवा मोर्चा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर विकास तीर्थ बाईक रैली निकाली जाएँगी। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक मुकेश शाह ने किया। पत्रक का वाचन सह संयोजक वीरेन्द्र तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन सहसंयोजक रविन्द्र गावड़े ने किया।

*भाजपा जिला टोली का गठन*

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने मोदी सरकार के 8 साल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु जिला टोली का गठन किया। जिसमें संयोजक श्री मुकेश शाह, सह संयोजक श्री वीरेंद्र तिवारी व श्री रविन्द्र गावड़े को बनाया गया। इसी प्रकार किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रदीप पाटिल एनपुरकर को प्रभारी, महिला मोर्चा करुणा भट्ट, पिछड़ा वर्ग मोर्चा किशोर पाटिल, अनुसूचित जाति विपुल कानगो, अनुसूचित जनजाति रतिलाल चिल्लात्रे, शहरी, गरीब एवं कमजोर वर्ग विजय यादव एवं प्रवीण चापोरकर को प्रभारी बनाया गया।विख्यात हस्तियाँ मनोज माहेश्वरी, विवेक कासखेड़ीकर, दीपक अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, गजेन्द्र सिंह वर्मा को प्रभारी बनाया। बूथ स्तर पर लाभार्थी संपर्क आदि के लिए अशोक महाजन, अनिल वानखेड़े व पूजा नागड़ा को प्रभारी बनाया। टीकाकरण एवं सेवा कार्यक्रम हेतु डॉ. मनोज अग्रवाल, रैली आयोजन हेतु गगन कुलकर्णी व सौरभ पाटिल को प्रभारी बनाया। मीडिया निलेश जूनागढ़े, विकास तीर्थ बाईक रैली वैभव महाजन और केन्द्रीय मंत्रियों का प्रवास राहुल जोशी को प्रभारी बनाया गया।


निलेश जूनागढ़े

(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

-----------------------


*अशोक महाजन भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत*

बुरहानपुर। जनपद पंचायत बुरहानपुर के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक महाजन को भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। रविवार को भाजपा कार्यालय पर श्री महाजन का भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। श्री लधवे ने कहा श्री महाजन भाजपा के वरिष्ठ व सक्रीय नेता है। वे अपनी कार्यकुशलता के लिए भी जाने जाते है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस दौरान मुकेश शाह, रतिलाल चिलात्रे, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, विपुल कानगो, रविन्द्र गावड़े, वैभव महाजन, पूजा नागड़ा, राहुल जोशी, सौरभ पाटिल, गगन कुलकर्णी, संयम नाईक, आलोक मिश्रा, मनोज अग्रवाल, गजेन्द्रसिंह वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


निलेश जूनागढ़े

(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

-----------------------

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.