rashtriya news भाजपा अजा मोर्चा नावरा मंडल की कार्यकारिणी गठित - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भाजपा अजा मोर्चा नावरा मंडल की कार्यकारिणी गठित

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ. कैलाश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान की सहमति से नावरा मंडल अध्यक्ष सुजीत चौदस कोचुरे ने कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री एवं 4 मंत्री सहित 17 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष श्री कोचुरे ने कार्यकारिणी में सुधाकर ठाकने, संजय पठारे, इस्टीवन चार्ज व कैलाश गुडगे को उपाध्यक्ष बनाया। जथालाल मेघवाल व रामसिंह जाधव को महामंत्री, सुप्दु वानखेड़े, दिनेश खैरे, प्रकाश तायडे व प्रकाश तायडे को मंत्री, विकास पांडे कोषाध्यक्ष, राजेश रामाधार गंगवाल कार्यालय मंत्री, राहुल तायडे सह कार्यालय मंत्री, धम्मपाल कामले प्रचार मंत्री, संजय पानपाटिल मीडिया प्रभारी, रामधन लोहारे सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।


निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.