A description of my image rashtriya news लोकसभा उप निर्वाचन-2021 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

लोकसभा उप निर्वाचन-2021 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

 


बुरहानपुर/राजूसिंह राठौड़ /-लोकसभा उप निर्वाचन-2021 अंतर्गत 28 खण्डवा संसदीय क्षेत्र हेतु दिनांक 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान संपन्न होना है। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला गया।




यह फ्लैग मार्च यातायात थाना से प्रारंभ होकर, फूल चौक, बाई साहेब की हवेली, पांडुमल चौराहा, तिलक चौराहा, शिकारपुरा से होते हुए वापस तिलक चौराहा, पांडुमल चौराहा, राजपुरा, डाकवाड़ी, शिवकुमार प्रतिमा से कमल टॉकिज तिराहा, गांधी चौक से होते हुए यातायात थाना पर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दिवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस जवान एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.