कमलनाथ सरकार ने गरीबों की लाश से कफन खींचने का काम किया,केद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बुरहानपुर ( एडिटर इन चीफ राजूसिंह राठौड़ )कमलनाथ सरकार ने गरीबों की लाश से कफन खींचने का काम किया,केद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- विपरित परिस्थितियों में हो रहा यह लोकसभा चुनाव, नंदु भैया को दें सच्ची श्रद्धांजलि
बुरहानपुर। जो भी कार्यकर्ता पांच साल तक लगातार परिश्रम करता है और जब चुनाव आता है तो वह उत्सवी माहौल में विजय के लिए लड़ता है। उसकी एक ही आकांक्षा रहती है कि इस परीक्षा में मुझे हर हाल में पास होना है, लेकिन इस बार का चुनाव विपरित परिस्थिति में हो रहा है। पिछली बार 2019 में चुनाव हुआ था तो हमने नंदु भैया को पांच साल के लिए था। आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मोदी जी 303 सीटें पाकर सरकार बनाई थी।
यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने सोमवार को बुरहानपुर एवं नेपानगर में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि नंदु भैया की स्मृति में हो रहे इस चुनाव में हमें जीत दर्ज कराकर नंदु भैया को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। श्री तोमर ने कहा कि आज नंदु भैया भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी आत्मा तो कहीं न कहीं से हमें देख रही है। बुरहानपुर से लेकर पूरे मप्र में भाजपा को विस्तारित करने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। पार्टी को शिखर तक पहुंचाने के लिए आज आप लोग यहां पहुंचे। यह मौलिक अंतर उनकी पार्टी और हमारी पार्टी में है। यह जब चुनाव होता है तब भी परिलक्षित होता है जब हम सरकार में होते हैं तब भी परिलक्षित होता है। मंजिल पर पहुंचने के लिए पार्टी को और ताकतवर बनाने की जरूरत है। ताकि केंद्र में भी सरकार रहे, राज्य में भी सरकार रहे। इसके लिए कार्यकर्ता मेहतनत करें। कभी आम चुनाव कभी कोई ओर पड़ाव आता है। पड़ाव पार करना मंजिल तक पहुंचने के लिए बहुत जरूरी है। उपचुनाव का पड़ाव को पार कना है। एक एक पल पार्टी की जीत के लिए हमें मेहनत करना है। आपका परिश्रम रंग लाएगा और फिर से खंडवा बुरहानपुर में कमल के फूल का झंडा फहराएगा।
*ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत नंदु भैया की आत्मा को तृप्त करेगी*
श्री तोमर ने कहा भाजपा ने एक कार्यकर्ता को टिकट दिया। युवा मोर्चा के समय से वह काम कर रहे हैं। मैंने देखा कि वह भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करते रहे। हमारे बीच का एक कार्यकर्ता उम्मीदवार है तो ज्ञानेश्वर पाटिल उम्मीदवार नहीं है, बल्कि यहां बैठे सभी लोग हैं। हमारे पक्ष में परिणाम आएगा। ज्ञानेश्वर पाटिल ही सांसद बनेगा। नंदु भैया की आत्मा को तृप्त करेगी। 2003 से पहले मप्र में कांग्रेस की सरकार थी। विपक्षी कार्यकर्ता के नाते हम कार्यक्रम करने जाते थे तब गांव जाते थे बिजली कहीं नहीं रहती थी। अब हजारों गांवों में रात में भी आम आदमी को बिजली की उपलब्धता होती है। लोग कहते थे कि खेती देखना है तो हरियाणा और पंजाब जाओ, लेकिन मप्र, केंद्र सरकार की नीतियां और किसानों के कारण मप्र नंबर वन राज्य बन चुका है। लगातार मप्र सरकार ने मप्र को विकास दिया। गरीब आदमी की सूरत बदलने का काम किया। किसानी को आगे बढ़ाया। रोजगार के अवसर सृजित किए।
*कमलनाथ सरकार ने गरीबों की लाश से कफन खींचने का काम किया*
श्री तोमर ने कहा दिग्विजयसिंह और कमलनाथ खराब भाषा का उपयोग क्यों कर रहे हैं। मैंने कहा आदमी के पास जीवन में कोई उपलब्धि नहीं होती तो वह इस तरह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए करता है। सवा साल में कांग्रेस ने प्रदेश में कुछ नहीं किया। लाडली लक्ष्मी, तीर्थदर्शन योजना को बंद कर दी। संबल योजना बंद कर गरीब की लाश से कफन खींचने का काम कमलनाथ सरकार ने किया। इसी का परिणाम उन्होंने भोगा। अपनी ही बोझ से उनके बोझ से चरमरा गई और भाजपा की सरकार बन गई। राज्य में भी हमारी सरकार है केंद्र में भी हमारी सरकार है।
*धारा 370 हटाकर भाजपा ने कथनी और करनी की एकरूपता का परिचय दिया*
श्री तोमर ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। 1951 में हमारी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 समाप्त करने की मांग 1953 में की थी। हम सब भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। हमारी संस्कृति में मान्यता है कि मृत्यु तो सभी की होती है, लेकिन मृत्यु में देह का ही त्याग होता है। आत्मा कभी नहीं मरती। आज नंदु भैया शरीर से हमारी बीच न हो, लेकिन उनकी आत्मा कहीं न कहीं है। और अगर वह देख रहे हैं तो उनके मन में उनकी यही इच्छा होगी कि मेरे नहीं रहने के बाद भी निमाड़ में कमल का फूल का झंडा लहरा रहा है। आंदोलन डॉ. मुखर्जी ने किया था। बीच में हमारी सरकार आई। अटल जी के नेतृत्व में सरकार आई। अटलजी ने भी लोकसभा में कहा था कि जिस दिन बहुमत मिलेगा हम धारा 370 हटाएंगे और 2019 में जैसे ही आपने मिलकर बहुमत प्रदान किया तो पहले छह महीने में नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 हटाने का काम किया। यह भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता का स्पष्ट प्रमाण है।
*जिस अमेरिका ने कभी वीजा नहीं दिया आज वह लाल गलिचा बिछाकर स्वागत को आतुर*
जब मनमोहनसिंह जी प्रधानमंत्री होते थे। पीएम को विदेश जाना ही पड़ता है, लेकिन कोई हलचल नहीं होती थी, लेकिन आज जब नरेंद्र मोदी किसी भी देश में जाते हैं वह हमारा अच्छा चाहता हो कि बुरा चाहता हो वह टीवी पर टकटकी लगाकर देखता है कि हिन्दुस्तान का का शेर आया है। देखते हैं क्या करता, बोलता है। एक समय था जब अमेरिका मोदी जी को वीजा देने को तैयार नहीं था। आज वही लाल वीजा बिछाकर स्वागत करने को आतुर रहता है। वैक्सीन के लिए मोदीजी ने मेहनत की। पैसा, कानून में परिवर्तन तक के लिए तैयार रहे। 9 माह में वैक्सीन बनने की वैज्ञानिकों से अपील की। ठीक नौ माह बाद पहला वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया था। अगर पीएम मोदी का नेतृत्व नहीं होता तो जिस तरह दूसरे देश वैक्सीन लगवाने के लिए खडे़ हैं वैसे ही हम भी खड़े होते। 100 करोड़ वैक्सीनेशन की दुनिया के संपन्न देशों ने भी सराहना की। आधी दुनिया हमारी वैक्सीन का इस्तेमाल कर रही है।
इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला चुनाव प्रभारी आलोक शर्मा, इकबालसिंह गाँधी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह, गोपीकृष्ण नेमा, युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नेपानगर विधायक कास्डेकर, पूर्व विधायक मंजू दादू, पूर्व महापौर अनिल भोसले, अतुल पटेल, मनोज तारवाला, राजेश चौहान, रतिलाल चिलात्रे, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, गजराज राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।
......
कोई टिप्पणी नहीं