A description of my image rashtriya news रिटायर्ड शिक्षक को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, सिर धड़ से हुआ अलग, मौत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रिटायर्ड शिक्षक को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, सिर धड़ से हुआ अलग, मौत

हरपालपुर थाना क्षेत्र के हनुमानजी की चौकी के पास झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की टक्कर से एक 70 वर्षीय रिटायर शिक्षक की कट जाने से मौत हो गई। नगर के वार्ड नंबर 1 लहचूरा रोड में रहने वाले 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जवाहर नायक साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर हनुमानजी की चौकी के पास डाउन मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मालगाड़ी की टक्कर लगते ही वह ट्रैक पर गिर गए और पहिया ऊपर से निकल जाने पर सिर धड़ से अलग हो गया।

चौकी के रेलवे गेट पर तैनात रेलवे कर्मचारी ने इसकी सूचना रेल विभाग व रेलवे पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/car-collided-with-retired-teacher-collision-with-head-dies-128060022.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.