A description of my image rashtriya news गहरवार समिति प्रबंधक के खिलाफ ईशानगर थाने में एफआईआर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गहरवार समिति प्रबंधक के खिलाफ ईशानगर थाने में एफआईआर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन वितरण में धांधली करने वाले समिति प्रबंधक के खिलाफ ईशानगर थाना में 3/7 ईसी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

लॉकडाउन के दौरान शासन द्वारा गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गरीब और मजलूम लोगों को किसी भी तरह से राशन व खाद्यान्न की परेशानी न हो इसके लिए शासन द्वारा कई महीनों का खाद्यान्न पहले ही भेजा जा चुका है। इसके बावजूद खाद्यान्न माफिया द्वारा मानवीय संवेदनाओं को मारकर खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही है। ताजा मामला छतरपुर जनपद के सेवा सहकारी समिति गहरबार से सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत गहरवार, हतनाई, निबरिया के ग्रामीणों ने राशन वितरण दुकानदार व समिति प्रबंधक राजेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम प्रियांशी भंवर के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नियुक्ति उरमलिया ने ईशानगर थाने पहुंचकर समिति प्रबंधक राजेश यादव के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, एससीएसटी एवं ईसी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/fir-in-ishanagar-police-station-against-gaharwar-committee-manager-128060039.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.