A description of my image rashtriya news तीन छात्रों सहित 7 नए पाॅजिटिव, 9 डिस्चार्ज; जिले में संख्या घटकर 56 हुई - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

तीन छात्रों सहित 7 नए पाॅजिटिव, 9 डिस्चार्ज; जिले में संख्या घटकर 56 हुई

सागर लैब और जिला अस्पताल की एंटीजन किट रिपोर्ट में जिले के तीन छात्रों सहित 7 व्यक्ति काेरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं स्वस्थ होने पर रविवार को छतरपुर शहर के तीन मरीजों को भोपाल के चिरायु अस्पताल से 3 मरीजों सहित 9 को मेडिकल टीम द्वारा डिस्चार्ज किया गया। लगातार अधिक मात्रा में डिस्चार्ज होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर जिले में 56 रह गई है।

कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में रविवार को राजनगर के 2 छात्रों सहित 4 और लवकुशनगर कस्बे का एक छात्र और छतरपुर शहर में 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं स्वस्थ होने पर रविवार को पिछले 10 दिनों से अपने-अपने घर पर होम आइसोलेट रहे राजनगर के 6 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही छतरपुर शहर के 3 मरीजों को स्वस्थ होने पर भोपाल के चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। लगातार अधिक मात्रा में मरीजों के स्वस्थ होने से जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 56 पहुंच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/7-new-positives-9-discharges-including-three-students-number-reduced-to-56-in-the-district-128060002.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.