A description of my image rashtriya news 45 दिन में बनाई रपट, 10 गांव के लोगों को 2 किमी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

45 दिन में बनाई रपट, 10 गांव के लोगों को 2 किमी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

ग्राम काटकूर के पंचायत भवन से एक्कलधारिया तक सड़क की स्थिति खराब थी। रपट ऊंची-नीची होने से 12 माह यहां पानी भरा रहता था। आसपास के 10 गांव के लोगों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था। हाल ही में पंचायत ने यहां रपट का निर्माण करवाया है। इससे आवागमन सुगम हो गया है। गांव के सालमसिंह मंडलोई ने बताया एक्कलधारिया की सड़क की स्थिति ठीक नहीं थी। यहां नाले पर बनी रपट की एक ओर से ऊंचाई अधिक होने के कारण यात्री बसों व चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांग के बाद पंचायत ने इस दिशा में काम शुरू किया। कालूराम पाटीदार ने बताया नई रपट बनने से सुविधा होगी। सब इंजीनियर शोभाराम बेनल ने बताया पंचायत ने स्टीमेट बनाया। जपं ने 15वां वित्त आयोग के माध्यम से इसकी स्वीकृति दी। इससे 10 गांव के लोगों को 2 किलोमीटर दूर घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। अब राहगीर सीधे काटकूर से साटकुर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। सचिव विकास पाटीदार ने बताया 45 दिन में 7.50 लाख रुपए से रपट का निर्माण करवाया है।

टिगरियांव के वेदा तट पर बनाया घाट
शासन की योजना के तहत टिगरियाव व लेपा के बीच वेदा नदी के पास रपट किनारे लोगों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट बनाया गया है। 15वां वित्त आयोग के तहत लेपा पंचाय त ने यह निर्माण करवाया। देवराम सेन व भूपेंद्र सिंह ने कहा पहले नदी तट पर गंदगी पसरी रहती थी। महिलाएं रपट किनारे बैठकर कपड़े धोती थी। बारिश के दिनों में रपट पर अचानक पानी आने से हादसों का डर बना रहता था। पिछले दिनों यहां मगरमच्छ भी देखा गया था। इसके बाद से घाट निर्माण की मांग की जा रही थी। सरपंच यशवंत यादव ने बताया यह गणगौर विसर्जन का स्थान है। नदी किनारे गंदगी होने से धार्मिक व सामाजिक कार्यों में असुविधा हो रही थी। सचिव अजय वर्मा ने कहा- 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से घाट का निर्माण पूरा किया गया है।

इधर... गंदगी से परेशान मगरखेड़ी के लोग, शिकायत पर भी सुनवाई नहीं

सड़क नहीं होने से गंदे पानी व गंदगी से परेशान हैं। कई बार पंचायत की बैठकों में मौखिक शिकायतें करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के बालमुकुंद, किशोर, सुनील, राम व मोहन प्रजापत ने बताया शासन पंच परमेश्वर योजना के माध्यम से गांव-गांव में सीमेंट-कांक्रीट सड़कों का निर्माण करवा रही है, लेकिन इस गांव के दो मोहल्लों की विडंबना है कि यहां पर एक बार भी सीमेंट-कांक्रीट की सड़क नहीं बनाई गई। इससे गांव का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैल रहा है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। रास्ते व नालियों का अभी तक काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया पहले जहां सीमेंटीकरण हुआ था, वहां दोबारा निर्माण हो चुका है लेकिन साठेराव महाराज मंदिर व तालाब चौक क्षेत्र में गंदगी पसर रही है। मच्छर बढ़ने से बीमारियां फैलने की आशंका है। साठेराव महाराज मंदिर मार्ग पर निर्माण की स्वीकृति मिली थी लेकिन यह काम दूसरी जगह करवा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Report made in 45 days, 10 villages will get relief from 2 km round


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/report-made-in-45-days-10-villages-will-get-relief-from-2-km-round-128060519.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.