A description of my image rashtriya news पुरानी पेंशन लागू होने तक जारी रहेगी अधिकार यात्रा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुरानी पेंशन लागू होने तक जारी रहेगी अधिकार यात्रा

पेंशन अधिकार यात्रा शनिवार को यहां पहुंची। देवीश्री लालबाई फूलबाई माता मंदिर में दर्शन के बाद परिसर में ब्लॉक के शिक्षकों की बैठक हुई। ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इसमें राकेश पाटीदार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यात्रा के साथ पहुंचे डीके सिंगौर ने बताया पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार आदि जिले से होकर उज्जैन में समाप्त होगी। उन्होंने नई पेंशन व पुरानी पेंशन को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन लागू होने तक यात्रा जारी रहेगी। संभागीय उपाध्यक्ष अशोक कुशवाह, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव, खरगोन जिलाध्यक्ष अतीक खान, गिरधारी पाटीदार, लोकेश वर्मा, रमेश पटेल, सतीश पाटीदार, ओंकार पाटीदार, रवि चौहान आदि मौजूद थे। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा राजपुर (बड़वानी) के लिए रवाना हुई। यहां से यात्रा मनावर (धार) पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/adhikar-yatra-will-continue-till-the-old-pension-is-implemented-128060522.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.