A description of my image rashtriya news कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी

निमाड़ की कला साहित्य संस्कृति व संगीत के संस्था अखिल निमाड़ लोक परिषद की वार्षिक बैठक हुई। सदस्यों ने प्रस्तावित मुद्दों पर चर्चा करते हुए परिषद के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद आगामी चुनाव की तारीख की घोषणा की। परिषद की बैठक संस्था के अध्यक्ष उदयसिंह अनुज के अध्यक्षता में कन्या माध्यमिक विद्यालय सनावद में हुई। इसमें परिषद के 3 वर्षीय कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने व नवीन चुनाव सहित अन्य प्रमुख विषय रखे थे।
14 मार्च को लोक परिषद के वार्षिक चुनाव करवाने पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। आयोजन गोगावां स्थित सुशीलादेवी विद्यालय में होगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी के रूप में रमेश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। परिषद के अन्य मुद्दों में वर्ष 2021-22 के बजट व परिषद के सम्मान के विषय पर भी चर्चा हुई। परिषद की वार्षिक पत्रिका का विमोचन परिषद के चुनाव के दौरान कराने पर सदस्यों ने सहमति जताई। सदस्यों ने अलग-अलग मुद्दे बैठक के दौरान रखे। जिस पर परिषद के सदस्यों ने अपनी बात रखते हुए सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान सदस्यों ने सदस्य के बीच चुनाव कराने व चुनाव में अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थिति की बात कही। कई सदस्यों ने परिषद का कार्यकाल बढ़ाने की बात कही। इस पर तारीख घोषित कर कोरोना संक्रमण के बाद चुनाव निरस्त करने की बात कही। विवेक विद्यार्थी ने बताया परिषद द्वारा पिछले 20 वर्षों से की जा रही सिंगाजी सृजन पीठ की स्थापना की घोषणा करने पर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का आभार मानतेे हुए प्रस्ताव पारित किया। अखिल निमाड़ लोक न्यास अध्यक्ष जगदीश जोशीला, महासचिव मुफदद्दल हुसैन, जीवन कुमार शर्मा, राम शर्मा, मनीषा शास्त्री, महेश जोशी, नरेंद्र जोशी, प्रमोद त्रिवेदी, विनोद सोनतले, विजय जोशी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A new executive will be elected on completion of tenure


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/a-new-executive-will-be-elected-on-completion-of-tenure-128060566.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.